आपने अर्थशास्त्र के बहुत सारे प्रश्न उत्तर पढ़े होंगे लेकिन यहा आपको जो मिलेगा वो सीधा board मोडल प्रश्न उत्तर मिलेगा .

 
class 10th economics chapter 4 question answer in hindi pdf,अर्थशास्त्र पाठ 4 के प्रश्न उत्तर Class 10

 

अगर आप बिहार बोर्ड कक्षा 10 के तैयारी करते है तो ये लेख आपके के लिये बहुत मत्वपूर्ण है . इस लेख में मैंने आपको बताया है  कक्षा 10 के सामाजिक विज्ञान (Social science)के अर्थशास्त्र(Economics) 4. हमारी वित्तीय संस्थाएं ke बारे में .

 इस लेख में जो प्रश्न उत्तर है सभी प्रश्न Board Modal है . अगर आप यह सभी प्रश्न को अच्छी तरह से पढ़ लेते है .तो आपको Board Exam में अच्छा Marks जरुर मिलेगा .

 

4. हमारी वित्तीय संस्थाएं

 
class 10th economics chapter 4 question answer in hindi pdf,अर्थशास्त्र पाठ 4 के प्रश्न उत्तर Class 10

4. हमारी वित्तीय संस्थाएं

 

1. वित्तीय संस्थान से आप क्या समझते हैं

 

उत्तर- हमारे देश में वे संस्थाएं जो आर्थिक विकास के लिए काम करती है, एवं उद्यम और व्यवसाय के वित्तीय आवश्यकताओं की पूर्ति करता है, ऐसे संस्थाओं को वित्तीय संस्थान कहते हैं।

 

2. सूक्ष्म वित्त योजना को परिभाषित करें।

 

उत्तर- छोटे पैमाने पर गरीब जरूरतमंद लोगों को स्वयंसेवी संस्था के माध्यम से कम ब्याज दर पर साख अथवा ऋण उपलब्ध कराने की योजना सूक्ष्म वित्त योजना कहलाती है।

 

3. सहकारिता की परिभाषा लिखें।

 

उत्तर- सहकारिता उस आर्थिक व्यवस्था को कहते हैं जिसमें मनुष्य किसी आर्थिक उद्देश्य की पूर्ति के लिए मिलजुल कर कार्य करते हैं।

 

4. स्वयं सहायता समूह से आप क्या समझते हैं?

 

उत्तर- ग्रामीण क्षेत्रों में व्यक्तियों का औपचारिक समूह होता है, जो अपनी बचत तथा बैंकों से ऋण लेकर अपनी आवश्यकताओं को पूरा करते हैं और विकास गतिविधियां चलाकर गांव का विकास और महिला सशक्तिकरण में योगदान देते हैं।

5. राज्य की वित्तीय संस्थान को कितने भागों में बांटा जाता है ?संक्षिप्त वर्णन करें।

 

उत्तर- राज्य के वित्तीय संस्थान को तीन भागों में बांटा जाता है-

 

I) सरकारी वित्तीय संस्थाएं:- सरकार द्वारा स्थापित एवं संपोषित वित्तीय संस्थाओं को सरकारी वित्तीय संस्थाएं कहते हैं।

 

II) अर्ध सरकारी वित्तीय संस्थाएं;- ऐसी संस्थाएं सरकार के केंद्रीय बैंक के निर्देशन में उनके द्वारा स्थापित मापदंडों पर समाज के लोगों की वित्तीय आवश्यकताओं की पूर्ति करती है

 

III) सूक्ष्म वित्तीय संस्थाएं:- छोटे पैमाने पर जरूरतमंद लोगों को स्वयंसेवी संस्था के माध्यम से कम ब्याज पर ऋण की व्यवस्था को वित्तीय संस्था करते हैं।

6. किसानों को साख अथवा ऋण की आवश्यकता क्यों होती है?

 

उत्तर- किसानों को विभिन्न कृषि कार्यों के लिए ट्रैक्टर, पावर डियर, पंपिंग सेट, मकान बनाने, पुराने ऋणों का भुगतान करने, कृषि के स्थाई सुधार या किसी व्यक्तिगत कार्यों के लिए शाखा अथवा ऋण की आवश्यकता होती है।

7. व्यवसायिक बैंक के प्रमुख कार्यों की विवेचना करें-

 

उत्तर- व्यवसायिक बैंक विभिन्न प्रकार के कार्यों के द्वारा समाज और राष्ट्र की सेवा करते हैं। व्यवसायिक बैंक के प्रमुख कार्य निम्नलिखित है-

 

I) जमा राशि को स्वीकार करना:- अधिकांश लोग अपनी बचत को चोरी हो जाने के भय से या ब्याज कमाने के उद्देश्य से किसी बैंक में ही जमा करते हैं। इस प्रकार की जमा महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि इसी के आधार पर कर्ज देकर वे अपने लाभ का एक प्रमुख भाग प्राप्त करते हैं।

 

II) ऋण प्रदान करना:- व्यावसायिक बैंक का दूसरा मुख्य कार्य लोगों को ऋण प्रदान करना है। एक निश्चित राशि को नगद कोष में रखकर बाकी रुपए बैंक द्वारा दूसरे व्यक्तियों को उचित जमानत के आधार पर दे दी जाती है।

 

III.) सामान्य उपयोगिता संबंधित कार्य:- व्यवसाय के बैंक अन्य भी कार्य को करती है। कुछ उपयोगिता संबंधित कार्य निम्न है-

 

I) यात्री चेक एवं साख प्रमाण पत्र जारी करना।

 

II) एटीएम एवं क्रेडिट कार्ड सुविधा।

 

III) लॉकर की सुविधा।

 

IV) व्यवसायिक सूचनाएं एवं आंकड़ों की एकत्रित करना


 


अगर यह लेख आपको अच्छा लगा होगा तो अपने दोस्तों को जरुर शेयर करे