आपने अर्थशास्त्र के बहुत सारे प्रश्न उत्तर पढ़े होंगे लेकिन यहा आपको जो मिलेगा वो सीधा board मोडल प्रश्न उत्तर मिलेगा .
अगर आप बिहार बोर्ड कक्षा 10 के तैयारी करते है तो ये लेख आपके के लिये बहुत मत्वपूर्ण है . इस लेख में मैंने आपको बताया है कक्षा 10 के सामाजिक विज्ञान (Social science)के अर्थशास्त्र(Economics) 7. उपभोक्ता जागरण एवं संरक्षण ke बारे में .
इस लेख में जो प्रश्न उत्तर है सभी प्रश्न Board Modal है . अगर आप यह सभी प्रश्न को अच्छी तरह से पढ़ लेते है .तो आपको Board Exam में अच्छा Marks जरुर मिलेगा .
7. उपभोक्ता जागरण एवं संरक्षण
1. उपभोक्ता जागरण हेतु विभिन्न नारों को लिखें-
उत्तर- उपभोक्ता जागरण हेतु विभिन्न नारे निम्नलिखित है-
I) सतर्क उपभोक्ता ही सुरक्षित उपभोक्ता है।
II) ग्राहक सावधान।
III) अपने अधिकारों को पहचानो।
IV) जागो ग्राहक जागो।
V) उपभोक्ता के रूप में अपने अधिकारों की रक्षा करो।
2. उपभोक्ता कौन है ? संक्षेप में बताएं-
उत्तर- व्यक्ति जब वस्तुएं एवं सेवाएं अपने प्रयोग के लिए खरीदता है तब वह 'उपभोक्ता' कहलाता है। खरीददार की अनुमति से ऐसी वस्तुएं और सेवाओं का प्रयोग करने वाला ही उपभोक्ता है.
3. उपभोक्ता के रूप में बाजार में उनके कुछ कर्तव्यों का वर्णन करें ?
उत्तर- उपभोक्ता को निम्नलिखित कर्तव्यको ध्यान में रखना आवश्यक है-
I) उपभोक्ताओं को क्रय विक्रय की जाने वालीवस्तुओं के व्यवसायिक पक्षों के साथ ही सुरक्षा एवं स्वास्थ्य आदि पर उनके प्रभावों की जानकारी होनी चाहिए।
II) जहां कहीं भी संभव हो, खरीदे गए सामान सेवाएं की रसीद अवश्य लेनी चाहिए।
III) अनेक स्थानों पर सरकार अथवा अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा उपभोक्ता संघ की स्थापना की गई है । उपभोक्ताओं को उनके कार्यकलापों में रुचि लेनी चाहिए।
IV) उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए और आवश्यकता पड़ने पर उनका प्रयोग भी करना चाहिए।
4. उपभोक्ता कौन है? उपभोक्ता के कौन-कौन अधिकार है ? प्रत्येक अधिकार को सोदाहरण लिखें-
उत्तर- वस्तुओं व सेवाओं के उपयोग करने वाले व्यक्ति को उपभोक्ता कहते हैं।
# उपभोक्ता को कुछ अधिकार प्राप्त है जो इस प्रकार है-
I) सुरक्षा का अधिकार:- उपभोक्ता को ऐसे वस्तुओं और सेवाओं से सुरक्षा प्राप्त करने की अधिकार प्राप्त है , जिससे उसके शरीर या संपत्ति को हानि हो सकती है । जैसे- बिजली का आयरन विद्युत आपूर्ति की खराबी के से करंट मारना या डॉक्टर ऑपरेशन के समय लापरवाही बरतता है जिसके कारण मरीज को खतरा या हानि होती है।
II) सूचना पाने का अधिकार:- उपभोक्ता को वह सारी सूचनाएं भी प्राप्त करने का अधिकार है, जिसके आधार पर वह वस्तु या सेवाएं खरीदने का निर्णय कर सकते। जैसे- पैकेट बंद सामान खरीदने पर उनका मूल्य, इस्तेमाल करने की अवधि, गुणवत्ता इत्यादि की सूचना प्राप्त करें।
III) पसंद करने का अधिकार :- विभिन्न निर्माताओं द्वारा विभिन्न ब्रांड, किस्म, रूप, आकार तथा मूल्य की वस्तुओं को पसंद करने के लिए स्वतंत्र हैं।
IV) शिकायत निवारण या छतिपूर्ति का अधिकार- यह अधिकार लोगों को आश्वासन प्रदान करता है कि क्रय की गई वस्तु या सेवा उचित ढंग की नहीं निकली तो उन्हें मुआवजा दिया जाएगा।
V) उपभोक्ता शिक्षा का अधिकार- उपभोक्ता शिक्षा का अधिकार के अंतर्गत किसी वस्तु के मूल्य उसकी उपयोगिता, कोटि तथा सेवा की जानकारी तथा अधिकारों से धन प्राप्ति की सुविधा जैसे बातें आती है, जिसके माध्यम से शिक्षित उपभोक्ता धोखाधड़ी, दगाबाजी से बचने के लिए स्वयं सवल, संरक्षित एवं शिक्षित हो सकते हैं।
5. 'उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986' की मुख्य विशेषताओं को लिखें ।
उत्तर- भारत सरकार द्वारा पारित उपभोक्ता की सुरक्षा और संरक्षण हेतु, उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986' एक महत्वपूर्ण अधिनियम है, जिससे उपभोक्ता को बाजार में बेची जाने वाली वस्तुओं के संबंध में संरक्षण का अधिकार दिया गया है।
उपभोक्ता संरक्षण के दायरे में सभी वस्तुओं सेवाओं तथा व्यक्तियों, चाहे वह निजी क्षेत्र के हो या सार्वजनिक क्षेत्र को शामिल किया जाता है। इसके तहत उपभोक्ताओं यह जानने का अधिकार होता है कि वह वस्तु की सेवा की गुणवत्ता, परिणाम क्षमता, शुद्धता, मानक और मूल्य के बारे में जानकारी प्राप्त कर सके। इसके अतिरिक्त यह भी अधिकार है कि वह इस बात की भी परख कर ले कि उसे जो वस्तु या सेवा मिल रही है, वह खतरनाक तो नहीं है, ताकि वह अपना बचाव कर सकें।
उपभोक्ता किसी भी टेलीफोन या मोबाइल से मुफ्त में उपभोक्ता संरक्षण संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकता है।
राष्ट्रीय उपभोक्ता लाइन नंबर- 1800-11-4000 शुल्क मुफ्त

0 टिप्पणियाँ