अगर आप बिहार बोर्ड कक्षा 10 के तैयारी करते है तो ये लेख आपके के लिये बहुत मत्वपूर्ण है . इस लेख में मैंने आपको बताया कक्षा 10 के जीव विज्ञान आध्याय 2 नियंत्रण एवं समन्वय . इस लेख में जो प्रश्न उत्तर है सभी प्रश्न Board Modal है . अगर आप यह सभी प्रश्न को अच्छी तरह से पढ़ लेते है .तो आपको Board Exam में अच्छा Marks जरुर मिलेगा .
Video देखने ले लिए :-क्लिक करे
2. नियंत्रण एवं समन्वय
1. जंतुओं में रासायनिक समन्वय कैसे होता है।
उत्तर- जंतुओं में अंतः स्रावी ग्रंथियां विशेष रसायनों को उत्पन्न करती है। वह रसायन या हार्मोन जंतुओं को सूचनाएं संचारित करने के साधन के रूप में प्रयुक्त होते हैं अधिवृक्क ग्रंथि से स्रावित एड्रीनलीन हार्मोन सीधा रुधिर में स्रावित होता है और शरीर के विभिन्न भागों तक पहुंच जाता है। उत्तको में विशिष्ट गुण होते हैं जो अपने लिए आवश्यक हार्मोनो को पहचान कर उसका उपयोग बाहरी या भीतरी स्तर पर करते हैं। विशिष्टक्रित कार्यों को करने वाले अंग से समन्वय कर वे हार्मोन अपना विशिष्ट प्रभाव दिखा देते हैं।
2. दो पादप हार्मोन का नाम लिखें एवं उनके एक-एक कार्य लिखें-
उत्तर-1) जिबरेलिन- यह मुख्यत: एक वृद्धि हार्मोन है जो पूरे पौधों में कोशिका दीर्घन में सहायक होता है।
2) एब्सेसिक एसिड- यह वृद्धि में मन्द करता है या रोक देता है तथा फलों एवं पतियों को पौधे से अलग करता है।
3. मधुमेह से आप क्या समझते हैं?
उत्तर- यदि इंसुलिन हार्मोन का स्राव उचित मात्रा में नहीं हो तो मधुमेह नामक रोग हो जाता है। ऐसे रोगी के रक्त में ग्लूकोज की मात्रा असंतुलित हो जाती है। मधुमेह का उपचार इंसुलिन के इंजेक्शन द्वारा किया जाता है इसमें मधुमेह अच्छी तरीका से ठीक नहीं होता है। इस बीमारी को उचित प्रबंधन द्वारा नियंत्रण में रखा जाता है।
4. हार्मोन क्या है? दो पादप हार्मोन का नाम लिखें।
उत्तर- वे रासायनिक पदार्थ जो पौधों में अल्प मात्रा में उत्पन्न होकर उनमें नियंत्रण और समन्वय का कार्य संपादित करते हैं पादप हार्मोन कहलाते हैं।
दो पादप हार्मोन-1.) जिबरेलिन (2.)एब्सेसिक एसिड
5. आयोडीन युक्त नमक के उपयोग की सलाह क्यों दी जाती है?
उत्तर- आयोडीन गले में स्थित थायराइड ग्रंथि द्वारा स्रावित हार्मोन थायरोक्सिन के संश्लेषण में सहायक है। भोजन में लगातार बहुत दिनों तक आयोडीन की कमी के कारण थायराइड ग्रंथि में सूजन आ जाती है। जो बाहर से ही घेघा या गायटर के रूप में दिखाई पड़ती है। आयोडीन जल के माध्यम से हमारे शरीर में पहुंचता है, जिस क्षेत्र के जल में आयोडीन की कमी होती है।उस क्षेत्र के निवासी में यह बीमारी अधिक दिखाई पड़ती हैं। इसीलिए आयोडीन युक्त नमक के प्रयोग की सलाह दी जाती हैं।
6. नर तथा मादा जनन हार्मोनों के नाम एवं कार्य लिखें-
उत्तर- नर हार्मोन- टेस्टोस्टरॉन, कार्य:- शुक्राणुओं का निर्माण।
मादा हार्मोन - एस्ट्रोजन एवं प्रोजेस्टरॉन
1. एस्ट्रोजन का कार्य- द्वितीय लैंगिक लक्षणों का विकास एवं जन्म शक्ति का विकास।
2. प्रोजेस्टरॉन का कार्य- भ्रूण के विकास में सहायक, भ्रूण के पोषण में सहायक।
7. अनुरक्षण क्या है? अनुरक्षण के लिए कौन-कौन सी क्रियाएं आवश्यक है।
उत्तर- सभी जीवो में पोषण, श्वसन, परिसंचरण, उत्सर्जन आदि क्रियाएं सम्मिलित रूप से संचालित रहती है जिसे अनुरक्षण कहते हैं। हमारे शरीर में सदा टूटी फूटी होती रहती है। पुरानी कोशिकाएं मरती है नई कोशिकाएं बनती है। इसलिए अनुरक्षण प्रक्रम को समुचित रूप से चलने के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है । जो श्वसन, भोजन आदि से हम प्राप्त करते हैं।
8. तंत्रिका उत्तक कैसे क्रिया करता है?
उत्तर- शरीर के किसी भाग से प्राप्त सूचनाएं तंत्रिका कोशिका द्वारा एक कोशिका से दूसरे कोशिकाओं में होते हुए मेरुरज्जु तक पहुंचता है। मेरुरज्जु द्वारा मस्तिष्क को सूचना पहुंचने पर अनुक्रिया होती है।
9. प्रकाशानुवर्तन और गुरुत्वानुवर्तन में क्या अंतर है?
उत्तर- पौधों को प्रकाश की ओर बढ़ना या गति करना प्रकाश अनुवर्तन कहलाता है। पौधों की जड़ों का पृथ्वी के गुरुत्व की दिशा में बढ़ना गुरुत्वानुवर्तन कहलाता है।
10. छुईमुई की पत्तियां किस गति को दर्शाता है ? हमारी अंगों की गति से यह कैसे भिन्न है?
उत्तर- छुईमुई पादप स्पर्श करते ही पतियों को झुका कर या बंद कर संवेदनशीलता का परिचय दे देती है। पादप हार्मोन के प्रभाव के कारण पादप कोशिका यह परिवर्तित कर देती है। जबकि हमारी अंगों में होने वाले एच्छिक क्रिया का परिणाम है जो अनुमस्तिक के द्वारा संचालित होती है। इसमें तंत्रिका नियंत्रण का सहयोग प्राप्त किया जाता है।
11. न्यूरॉन क्या है? एक तंत्रिका कोशिका ( न्यूरॉन) की संरचना का चित्र बनाइए तथा इसके कार्य का वर्णन करें-
12. मानव मस्तिष्क का एक स्वच्छ नामांकित चित्र बनाइए एवं मानव मस्तिष्क के कार्य भी लिखें-

0 टिप्पणियाँ