🌹ANSHVALI KUMAR CLASSES🌹
इतिहास CLASS-10TH
वस्तुनिष्ठ प्रश्न (50*1 =50 )

1. इटली तथा जर्मनी वर्तमान में किस महादेश के अन्तर्गत आते हैं ?

(A) उत्तरी अमेरिका(B) दक्षिणी अमेरिका(C) यूरोप(D) पश्चिमी एशिया

2.फ्रांस में किस शासन वंश की पुन: स्थापना वियना कांग्रेस द्वारा की गई थी?

(A) हैप्सबर्ग(B) आर्लिया वंश(C) बूर्बो वंश(D) जारशाही

3.काउंट काबूर’ को विक्टर इमैनुएल ने किस पद पर नियुक्त किया?

(A) सेनापति(B) फ्रांस में राजदूत(C) प्रधानमंत्री(D) गृहमंत्री

4. जालवेरिन’ कैसी संस्था थी ?

(A) क्रांतिकारियों की(B) व्यापारियों की(C) विद्वानों की(D) पादरी एवं सामंतों की

5.चार्टिस्ट आन्दोलन कहाँ हुआ ?

(A) फ्रांस(B) ऑस्ट्रिया(C) हंगरी(D) इंग्लैण्ड

6. सेडॉन का युद्ध किनके बीच हुआ ?

(A) प्रशा और ब्रिटेन(B) ब्रिटेन और फ्रांस(C) फ्रांस और प्रशा(D) प्रशा और रूस

7.वैज्ञानिक समाजवाद का जनक किसे माना जाता है ?

(A) सेंट साइमन को(B) चार्ल्स फूरिए को(C) लुई ब्लाँ को(D) कार्ल मार्क्स को

8.लाल सेना का गठन किसने किया था ?

(A) कार्ल मार्क्स(B) स्टालिन(C) ट्राटस्की(D) करेंसकी

9.कार्ल मार्क्स का जन्म कहाँ हुआ था ?

(A) इंग्लैण्ड(B) जर्मनी(C) इटली(D) रूस

10. बोल्शेविक क्रांति कब हुई ?

(A) फरवरी, 1917 ई०(B) नवम्बर, 1917 ई०(C) अप्रैल, 1917 ई०(D) 1905 ई०

11.अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जाता है ?

(A) 4 जून(B) 1 दिसम्बर(C) 15 अप्रैल(D) 8 मार्च

12.रूस का पहला समाजवादी कौन था ?

(A) स्टालिन(B) प्लेखानोव(C) लेनिन(D) टॉलस्टाय

13.हिंद-चीन पहुँचने वाले प्रथम व्यापारी कौन थे ?

(A) इंग्लैण्डवासी(B) फ्रांसीसी(C) पुर्तगाली(D) डच

14. ‘द हिस्ट्री ऑफ द लॉस ऑफ वियतनाम’ किसने लिखा ?

(A) हो-ची-मिन्ह(B) फान बोई-चाऊ(C) कुआंग(D) त्रिभु

15.वियतनाम का एकीकरण का पूर्ण हुआ?

(A) 1970(B) 1980(C) 1879(D) 1875

16.जापान ने हिन्द-चीन पर कब अधिकार जमा लिया?

(A) 1939 ई०(B) 1940 ई०(C) 1941 ई०(D) 1942 ई०

17.हिन्द-चीन क्षेत्र में कौन-से देश आते हैं ?

(A) चीन, वियतनाम, लाओस

(B) हिन्द-चीन, वियतनाम, लाओस

(C) कम्बोडिया, वियतनाम, लाओस

(D) कम्बोडिया, वियतनाम, चीन, थाईलैण्ड

18. इंडो-चाइना को किस देश ने अपने उपनिवेश के रुप मे विकसीत किया?

(A) डच(B)अंग्रेज(C) पुर्तगाली(D) फ्रांसिसी

19.गाँधीजी ने दांडी यात्रा किस तिथि को आरंभ की ?

(A) 12 जनवरी 1930 को

(B) 12 फरवरी 1930 को

(C) 12 मार्च 1930 को

(D) 12 अप्रैल 1930 को

20.गाँधीजी ने असहयोग आंदोलन की शुरुआत कब की ?

(A) 1 मार्च, 1920

(B) 1 मई, 1920

(C) 1 अगस्त, 1920

(D) 1 दिसम्बर, 1920

21.इंडियन नेशनल काँग्रेस का संस्थापक किसे माना जाता है?

(A) आनंदमोहन बसु को

(B) दादाभाई नौरोजी को

(C) व्योमेशचंद्र बनर्जी को

(D) ए. ओ. ह्यूम को

22.लखनऊ समझौता किस वर्ष हुआ ?

(A) 1916(B) 1918(C) 1920(D) 1922

23.गदर पार्टी की स्थापना किसने और कब की ?

(A) गुरदयाल सिंह, 1916

(B) चन्द्रशेखर आजाद, 1920

(C) लाला हरदयाल, 1913

(D) सोहन सिंह भाखना, 1918

24.बल्लभ भाई पटेल को सरदार की उपाधि किस किसान आंदोलन के दौरान दी गई ?

(A) बारदोली(B) अहमदाबाद(C) खेड़ा(D) चंपारण

25.राष्ट्रीय श्रम आयोग की स्थापना किस वर्ष हुई ?

(A) 1948 में(B) 1958 में(C) 1962 में(D) 1966 में

26.औधोगिक क्रांति सर्वप्रथम किस देश में हुई |

(A) इंगलैण्ड(B) फ्रांस(C) रूस(D) जर्मनी

27.इग्लैंड में सभी स्त्री एवं पुरुषों को वयस्क मताधिकार का प्राप्त हुआ ?

(A) 1838(B) 1881(C) 1918(D) 1828

28.भारत में कोयला उद्योग का प्रारम्भ कब हुआ ?

(A) 1907(B) 1914(C) 1916(D) 1919

29. जमशेदजी टाटा ने ‘दादा आयरन एण्ड स्टील कम्पनी’ की स्थापना कब की ?

(A) 1854(B) 1907(C) 1915(D) 1923

30.भारत में मजदूरी बोर्ड की स्थापना किस पंचवर्षीय योजना में की गई ।

(A) प्रथम(B) द्वितीय(C) तृतीय(D) चतुर्थ

31.‘गार्डन सीटी’ की अवधारणा किसने विकसित की थी ?

[ A ] एबेनेजर हावर्ड[ B ] विलियम[ C ] नेपोलियन III[ D ] हॉसमान

32.स्थायी कषि के प्रभाव से कैसा जमाव संभव हुआ ?

[ A ] सम्पत्ति[ B ] ज्ञान[ C ] शांति[ D ] बहुमूल्य धातु

33.पूँजीपति वर्ग के द्वारा किस वर्ग का शोषण हुआ ?

[ A ] श्रमिक वर्ग[ B ] मध्यम वर्ग[ C ] कृषक वर्ग[ D ] ये सभी

34.1810 से 1880 ई तक लंदन की आबादी 10 लाख से बढ़कर कहाँ तक पहुँची ?

[ A ] 20 लाख[ B ] 30 लाख[ C ] 40 लाख[ D ] 50 लाख

35.बंबई किस वर्ष प्रेसीडेंसी की राजधानी बनाई गई ?

[ A ] 1661 में[ B ] 1757 में[ C ] 1819 में[ D ] 1912 में

36.पटना में गोलघर का निर्माण किस वर्ष किया गया ?

[ A ] 1757 में[ B ] 1764 में[ C ] 1786 में[ D ] 1857 में

37.भूमंडलीकरण की शुरुआत किस दशक में हुई ?

[ A ] 1990 के दशक में[ B ] 1970 के दशक में [ C ] 1960 के दशक में[ D ] 1980 के दशक में

38.गिरमिटिया’ किसे कहा जाता है ?

[ A ] अनुबंधित मजदूर को[ B ] रोगियों को[ C ] छिपकली को[ D ] अंग्रेजों को

39.विश्वव्यापी आर्थिक संकट किस वर्ष आरंभ हुआ था ?

[ A ] 1914[ B ] 1922[ C ] 1929[ D ] 1927

40.विश्व बाजार के स्वरूप का आधार क्या था ?

[ A ] रेशम उद्योग[ B ] लोहा उद्योग[ C ] कोयला उद्योग[ D ] वस्त्र उद्योग

41.पहले विश्व बाजार के रूप में कौन-सा शहर उभर कर आया ?

[ A ] अलेक्जेन्ड्रिया [ B ] दिलमुन [ C ] मैनचेस्टर [ D ] बहरीन

42.“गिरमिटिया मजदूर’ बिहार के किस क्षेत्र से भेजे जाते थे ?

[ A ] पूर्वी क्षेत्र[ B ]  पश्चिमी क्षेत्र [ C ] उत्तरी क्षेत्र [ D ] दक्षिणी क्षेत्र

43.सिकन्दर कहाँ का निवासी था ?

[ A ] रोम [ B ] चीन [ C ] यूनान [ D ] मिस्र

44.विश्व बाजार का विस्तार आधुनिक काल में किस समय से आरंभ हुआ ?

[ A ] 15वीं शताब्दी[ B ] 18वीं शताब्दी[ C ] 19वीं शताब्दी[ D ] 20वीं शताब्दी

45.गुटेनबर्ग का जन्म किस देश में हुआ था ?

[ A ] अमेरिका[ B ] जर्मनी[ C ] जापान[ D ] इंगलैंड

46.गुटेनवर्ग ने सर्वप्रथम किस पुस्तक की छपाई की ?

[ A ] कुरान[ B ] गीता  [ C ] हदीस[ D ] बाइबिल

47.भारतीय प्रेस का प्रारंभ विलियम वोल्टस द्वारा कब किया गया ?

[ A ] 1766[ B ] 1765[ C ] 1760[ D ] 1740

48.चीनी व्यक्ति पिनोंग ने मिट्टी की मुद्रा कब बनाई?

[ A ] 1841[ B ] 1041[ C ] 1031[ D ] 1240

 49.भारतीयों द्वारा प्रकाशित प्रथम समाचार-पत्र था ?

[ A ] बंगाल गजट

[ B ] पायोनियर

[ C ] अमृत बाजार पत्रिका

[ D ] सुलभ समाचार

50.इंगलैंड में मुद्रणकला को पहुँचाने वाला कौन था ?

[ A ] हैमिल्टन[ B ] कैक्सटन[ C ] एडिसन[ D ] स्मिथ

  • लघु उत्तरीय प्रश्न उत्तर ( किन्ही 13 प्रश्नो को उत्तर दे प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है  )=26 अंक 

1.)इटली के एकीकरण में मेजिनी का क्या योगदान था? 

2.) गैरीबाल्डी के कार्यो की चर्चा करें।

3.) रूसी क्रांति के किंही दो कारणों का वर्णन करें।

4.)रासायनिक हथियारों एवं एजेंट ऑरेंज का वर्णन करें ।

5.) बिहार के किसान आंदोलन पर टिप्पणी लिखें।

6.) औद्योगिकरण ने मजदूरों की आजीविका को किस तरह प्रभावित किया ।

8.) 1929 के आर्थिक संकट के कारणों को संक्षेप में स्पष्ट करें।

9.) छापाखाना यूरोप में कैसे पहुंचा।

10.) ग्रामीण तथा नगरीय जीवन में आप किस प्रकार का अंतर देखते हैं।

11.) स्वतंत्र भारत में प्रेस की भूमिका पर प्रकाश डालें . 

12.) चंपारण सत्याग्रह के बारे में बताइए।

13.) जेनेवा समझौता कब और किन के बीच हुआ।

14.) "रूस की क्रांति ने पूरे विश्व को प्रभावित किया है" किन्ही दो उदाहरण द्वारा स्पष्ट करें ।

15.) फ्रांस की जुलाई 1830 की क्रांति का फ्रांस की शासन व्यवस्था पर क्या प्रभाव पड़ा।

  • दीर्घ उत्तरीय प्रश्न ( किन्ही 6  प्रश्नो को उत्तर दे प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का है  )=24 अंक 

16.) यूनानी स्वतंत्रता आंदोलन का संक्षिप्त विवरण दें।

17.) कार्ल मार्क्स की जीवनी एवं सिद्धांतों का वर्णन करें।

18.) राष्ट्रपति निक्सन के हिंद चीन में शांति के संबंध में पांच सुत्री योजना क्या थी, इसका क्या प्रभाव पड़ा।

19.) भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में महात्मा गांधी सर्वाधिक लोकप्रिय क्यों हुए, इनके राजनीतिक कार्यक्रमों पर संक्षिप्त चर्चा करें।

20.) उपनिवेशवाद से आप क्या समझते हैं? औद्योगिककरण ने उपनिवेशवाद को जन्म दिया कैसे? 

21.) शहरीकरण की प्रक्रिया में व्यवसाई वर्ग, मध्यम वर्ग एवं मजदूर वर्ग की भूमिका की चर्चा करें।

22.) 1945 से 1960 के बीच विश्व स्तर पर विकसित होने वाला आर्थिक संबंधों पर प्रकाश डालें।

23.) मुद्रण क्रांति ने आधुनिक विश्व को कैसे प्रभावित किया?