ABC ID Card
शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ोतरी और सुधार के लिए भारत सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति के तहत Academic Bank of Credit (एकेडमी बैंक ऑफ क्रेडिट) को लागू किया गया है, जिसे ABC ID CARD भी कहा जाता है। भारत सरकार द्वारा सभी विद्यार्थियों के लिए ABC ID कार्ड को बनवाना अनिवार्य कर दिया है। यदि आप ABC ID कार्ड बनवाना चाहते है तो इस post में बने रहे यहाँ हम आपको बताएँगे ABC ID कार्ड क्या है , ABC ID कार्ड के क्या क्या लाभ है और घर बैठे ABC ID कार्ड के लिए आवेदन कैसे करे। और ABC ID से संबंधित कुछ प्रश्न –उत्तर के बारे में भी जानेगें इस लेख को पूरा जरुर पढ़े I
ABC ID Card Online Registration के लिए आवेदन करने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इस कार्ड के लिए आप स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। छात्र के लिए ABC ID Card Online Registration के माध्यम से आपको क्या लाभ मिलेगा, ABC ID Card के लिए आवेदन कैसे करें इसकी पूरी जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है। अगर आप ABC ID Card के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें। ABC ID Card के लिए ऑनलाइन आवेदन करने और इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
|
आर्टिकल का नाम |
ABC ID Card Kaise Banaye? |
|
संबंधित मंत्रालय |
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार |
|
लाभार्थी |
देश के विद्यार्थी |
|
आवेदन प्रक्रिया |
ऑनलाइन |
|
शुल्क |
नि:शुल्क (Free) |
|
आधिकारिक वेबसाइट |
ABC ID CARD क्या है?
ABC ID KARD का फुल फॉर्म है Academic Bank Of Credit ABC ID KARD एक वर्चुअल स्टोर हाउस है, जिसमे सभी छात्र के डाटा का सभी रिकॉर्ड रखा जा सकेगा। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने ABC ID KARD को लागु किया है। ABC ID Card में छात्र द्वारा किसी शैक्षणिक संस्थान में की गई पढाई, प्रदर्शन और छात्र के योग्यता से सम्बंधित सभी जानकारी होती है। ABC ID Card एक 12 अंको का विशेष संख्या होता है, जिसके माध्यम से कोई भी शैक्षणिक संस्थान छात्र के शैक्षणिक प्रदर्शन और जानकारी के बारे में जान सकता है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत विश्वविद्यालय द्वारा ABC ID Card का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया गया है।
ABC ID Card Benefits के फायदे
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार एबीसी आईडी कार्ड से छात्रों को निम्नलिखित लाभ मिलेंगे। जिसकी जानकारी नीचे विस्तार से बताई गई है। अगर आप भी छात्र हैं और पढ़ाई कर रहे हैं तो आपके लिए ABC ID Card कहीं न कहीं बनवाना जरूरी है। क्योंकि जब भी आपको एडमिशन फॉर्म या परीक्षा फॉर्म भरना होता है तो वहां पर ABC ID Card की मांग की जाएगी.
- छात्रों के लिए एकाधिक प्रवेश, एकाधिक निकास की अनुमति देता है
- छात्र क्रेडिट को न्यूनतम 7 वर्ष की शेल्फ लाइफ के लिए संग्रहीत करता है
- स्रोत और गंतव्य शैक्षणिक संस्थान की मंजूरी के बाद एकल विंडो के माध्यम से क्रेडिट ट्रांसफर करें
- केवल सत्यापित शैक्षणिक संस्थान ही क्रेडिट अपलोड कर सकते हैं
पारदर्शिता में सुधार होता है और पाठ्यक्रम डिजाइन और विकास के लिए अधिक लचीला दृष्टिकोण बनाने में मदद मिलती है
कौन –कौन विद्यार्थी ABC ID कार्ड बनवा सकते है
वैसे विद्यार्थी अपना ABC ID कार्ड बनबा सकते या बना सकते है जो किसी भी विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे हैं ,
· * विद्यार्थी बी ए ,बी एससी, बी कॉम में किसी भी पार्ट में है तो ABC ID कार्ड बनवा सकते है
· * विद्यार्थी PG में किसी भी पार्ट में हैं तो ABC ID कार्ड बनवा सकते है
ABC ID Card 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
अगर आप भी अपना ABC ID Card बनाना चाहते हैं तो उसके लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है जिसकी सहायता से आप घर बैठे अपने एबीसी कार्ड के लिए बहुत आसानी से अपने मोबाइल लैपटॉप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको Academic Bank Of Credits की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको My Account ओपन पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपको Students के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
- अगर आपने पहले से ही Digilocker Account बना लिया है तो आप सीधे लॉगिन कर सकते है लेकिन अगर आपके पास Digilocker Account नहीं है तो आपको Sing Up के ऑप्शन पर क्लिक कर डिजिलॉकर अकाउंट बनाना होगा।
- इसके बाद आपको साइन अप करना होगा।
- साइन अप करने के बाद आपको Search के ऑप्शन पर क्लिक कर ABC ID Card सर्च करना होगा।
- इसके बाद आपको मांगी गई जानकारी जैसे अपना Institute Type और Institute Name जहां पढ़ाई कर रहे हैं उसकी जानकारी दर्ज करनी होगी।
- अब आपको Get Documents के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपको जेनरेट एबीसी आईडी पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपका ABC ID Card बनकर तैयार हो जाएगा।
- इसके बाद आप डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक कर आसानी से अपना एबीसी कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
FAQs
· एबीसी आईडी कार्ड कब तक के लिए वैलिड होता है?
· एबीसी आईडी कार्ड 7 वर्ष तक के लिए वैलिड होता है। इसके बाद इसका लाभ नहीं मिलता है।

0 टिप्पणियाँ