Anshvali kumar classes



video link 
https://youtu.be/xn7GssmRy5M

Economics( अर्थशास्त्र) 


1. अर्थव्यवस्था एवं इसके विकास का इतिहास

1. आधारभूत संरचना किसे कहते हैं? 

उत्तर- आधारिक या आधारभूत संरचना का मतलब उन सुविधाओं तथा सेवाओं से है जो देश के आर्थिक विकास के लिए सहायक होते हैं। वह सभी तत्व जैसे- बिजली, परिवहन, संचार, बैंकिंग, स्कूल आदि।

2. आर्थिक नियोजन क्या है? 

उत्तर- एक निश्चित समय के अंतर्गत अर्थव्यवस्था में उपलब्ध संसाधनों का नियोजन समन्वय एवं उपयोग करके पूर्व निर्धारित सामाजिक एवं आर्थिक उद्देश्य की प्राप्ति करना ही आर्थिक नियोजन कहलाता है।

3. सतत विकास क्या है? 

उत्तर- विकास की वह प्रक्रिया जिसमें वर्तमान की आवश्यकता तथा ऐसे विकास जो जारी रह सके, टिकाऊ बना रह सके एवं भावी पीढ़ी के विकास में सहायक हो सतत विकास कहलाता है ।

4. मिश्रित अर्थव्यवस्था क्या है? 

उत्तर- वह अर्थव्यवस्था जहां उत्पादन के साधन पर सरकार के साथ-साथ निजी व्यक्तियों के भी स्वामित्व हो, मिश्रित अर्थव्यवस्था कहलाता है। भारत मिश्रित अर्थव्यवस्था है ।

5. अर्थशास्त्र में उत्पादन के कौन-कौन से साधन है? उदाहरण दें।

उत्तर- अर्थशास्त्र में उत्पादन के चार साधन हैं-

I) श्रम- श्रमिक एवं मजदूर।

II) पूंजी आय के वित्तीय स्रोत मशीन एवं संपत्ति आदि।

III) साहस उत्पादन के जोखिम को उठाने वाले।

6. गरीब गरीब को जन्म देती है। कैसे? 

उत्तर- गरीब गरीब को ही जन्म देती है, क्योंकि गरीब लोग को गरीबी के कारण उनकी आय कम रहती है और अशिक्षा के कारण बच्चे को अधिक जन्म देता है, जिसके कारण उनका अगला पीढ़ी भी गरीब ही रह जाता हैं।

7. अर्थव्यवस्था किसे कहते हैं ? इनके दो कार्य कौन-कौन से हैं? 

उत्तर- अर्थव्यवस्था एक ऐसा तंत्र या ढांचा है जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार के आर्थिक क्रियाएं संपादित की जाती है। जैसे- कृषि, उद्योग, व्यापार, बैंकिंग आदि।

अर्थव्यवस्था निम्नलिखित दो कार्यों को संपादित करती है-

  1. लोगों की आवश्यकताओं की संतुष्टि के लिए विभिन्न प्रकार की वस्तुओं एवं सेवाओं का उत्पादन करती है।

  2. लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करती है।

8. अर्थव्यवस्था के विभिन्न प्रकारों की विवेचना करें? 

उत्तर- अर्थव्यवस्था दो आधार पर वर्गीकृत की जाती है-

A.विकास के आधार पर-

  1. विकसित अर्थव्यवस्था

  2. विकासशील अर्थव्यवस्था

B. स्वामित्व के आधार पर-

  1. पूंजीवादी अर्थव्यवस्था

  2. समाजवादी अर्थव्यवस्था

  3. मिश्रित अर्थव्यवस्था

9. समावेशी विकास से आप क्या समझते हैं? 

उत्तर- आर्थिक विकास की वह प्रक्रिया जिसमें समाज के सभी वर्गों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाया जाता है उसे समावेशी विकास कहते हैं।

10. आर्थिक विकास क्या है ? आर्थिक विकास तथा आर्थिक वृद्धि में अंतर बताएं-

उत्तर- आर्थिक विकास आवश्यक रूप से परिवर्तन की प्रक्रिया है । इसमें अर्थव्यवस्था के ढांचे में परिवर्तन होते हैं, आर्थिक विकास के संबंध में अर्थशास्त्रियों के बीच काफी मतभेद रहा है । 

जैसे -प्रोफेसर रोस्टोव के अनुसार-" आर्थिक विकास एक ओर श्रम शक्ति में वृद्धि की दर तथा दूसरी और जनसंख्या में वृद्धि के बीच का संबंध है।"

प्रोफ़ेसर मेयर एंड बाल्डविन के अनुसार-" आर्थिक विकास एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके द्वारा दीर्घकाल में किसी अर्थव्यवस्था की वास्तविक राष्ट्रीय आय में वृद्धि होती है"।

आर्थिक विकास और आर्थिक वृद्धि में सामान्यता कोई अंतर नहीं माना जाता है, दोनों शब्द एक- दूसरे के पूरक होते हैं । इसके कारण दोनों शब्दों को एक दूसरे के स्थान पर प्रयोग किया जाए किया जाता है। लेकिन कुछ अर्थशास्त्री ने इन दोनों शब्दों के बीच अंतर बताते हैं । 

जैसे- श्रीमती उर्सला के अनुसार "वृद्धि" शब्द का प्रयोग आर्थिक दृष्टि से विकसित देशों के संबंध में किया जाता है, जबकि विकास शब्द का प्रयोग अविकसित अर्थव्यवस्थाओं के संदर्भ में किया जाता है।

11. बिहार के आर्थिक पिछड़ेपन के क्या कारण है ? बिहार के पिछड़ेपन दूर करने के लिए कुछ मुख्य उपाय बताएं-

उत्तर- बिहार का इतिहास काफी गौरवशाली रहा है, लेकिन आज वही बिहार कई तरह की समस्याओं का शिकार है।

बिहार के पिछड़ेपन के कारण निम्नलिखित है-

I) तेजी से बढ़ती जनसंख्या- बिहार में जनसंख्या काफी तेजी से बढ़ रही है । इसके विकास के लिए साधन कम हो रहे हैं।

II.) कृषि पर निर्भरता- बिहार की अर्थव्यवस्था पूरी तरह की कृषि पर आधारित है, लेकिन हमारी कृषि की भी हालत ठीक नहीं है।

III.) बाढ़ तथा सुखा की स्थिति- हर साल कम या अधिक बाढ़ बिहार में आना तय होता है। जिसके कारण जान-माल की काफी क्षति होती है

 राज्य के प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत आय के आधे से भी कम है। इस तरह बिहार पिछड़ा है।

आर्थिक पिछड़ेपन को दूर करने का उपाय-

I) बिहार में बाढ़ की समस्या का स्थाई निदान किया जाए।

II) औद्योगिकरण को बढ़ावा दिया जाए ताकि रोजगार के साधनों में भी वृद्धि हो।

III.) बिहार में बेरोजगार को दूर करने के लिए सरकार को निजी क्षेत्रों के उद्यमी को उद्योग स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

12. अर्थव्यवस्था की संरचना से क्या समझते हैं? इन्हें कितने भागों में बांटा गया है।

उत्तर- विभिन्न प्रकार की आर्थिक क्रियाएं जिस तंत्र या ढांचे के अंतर्गत संपादित की जाती है, अर्थव्यवस्था कहलाती है।

भारतीय अर्थव्यवस्था को तीन भागों में बांटा जाता है:-

I) प्राथमिक क्षेत्र:- इसके अंतर्गत कृषि, पशु पालन, मछली पालन, जंगलों से वस्तुओं को प्राप्त करना जैसे व्यवसाय आते हैं।

II) द्वितीय क्षेत्र:- द्वितीय क्षेत्र को औद्योगिक क्षेत्र भी कहा जाता है।इसके अंतर्गत खनिज, व्यवसाय, निर्माण कार्य, जनोपयोगी सेवाएं जैसे- गैस और बिजली आदि उत्पादक आते हैं।

III) तृतीय क्षेत्र:- तृतीय क्षेत्र को सेवा क्षेत्र कहा जाता है । इसके अंतर्गत बैंक एवं बीमा, परिवहन, संचार एवं व्यापार आदि क्रियाएं सम्मिलित होती है।