video link https://youtu.be/iD1vzQ7MlJc

3. मुद्रा, बचत एवं साख

1. मुद्रा की परिभाषा दें? 

उत्तर- मुद्रा धातु या कागज का बना वस्तु है जो हमारे दिनचर्या में आय उपलब्ध कराता है। तथा वस्तु और सेवाओं के आदान-प्रदान में सुविधा उपलब्ध कराता है।

2. बचत क्या है? 

उत्तर- आय तथा उपभोग के अंतर को बचत कहते हैं।

3. साख क्या है? 

उत्तर- अर्थशास्त्र में साख का मतलब ऋण लौटाने या भुगतान करने की क्षमता में विश्वास से होता है।

4. ATM  क्या है? 

उत्तर- आर्थिक विकास के युग में बैंकिंग संस्थाओं के द्वारा प्लास्टिक के एक टुकड़े को मुद्रा के रूप में उपयोग किया जाने लगा । एटीएम प्लास्टिक मुद्रा का ही एक रूप है। एटीएम का अर्थ है- स्वचालित टेलर मशीन(Automatics teller machine) । यह मशीन हमें 24 घंटे रुपए निकालने और जमा करने की सेवा प्रदान करता है।

5. वस्तु विनिमय प्रणाली क्या है? मुद्रा ने इसकी कठिनाइयों को किस प्रकार दूर कर दिया? 

उत्तर- जब दो पक्षों द्वारा एक वस्तु से दूसरे वस्तु का प्रत्यक्ष विनिमय किया जाता है, तो वस्तु विनिमय कहा जाता है।  

मुद्रा ने वस्तु विनिमय की सभी कठिनाइयों को निराकरण कर दिया है क्योंकि मुद्रा के जन्म के बाद प्रत्येक वस्तु का मूल्य मुद्रा के द्वारा मापा जा सकता है।

I) मुद्रा ने मूल्य मापने की कठिनाई दूर कर दी है।

II) दोहरे सयोग की कठिनाई मुद्रा के प्रयोग से समाप्त हो गई।

III) वस्तुओं के विभाजन की कठिनाई मुद्रा के द्वारा दूर हो गई।

6. मौद्रिक विनिमय प्रणाली से आप क्या समझते हैं? 

7. पत्र मुद्रा क्या है? 

9. मुद्रा क्या है ?किन्ही पांच लाभों की व्याख्या कीजिए।

अथवा, मुद्रा के कार्य लिखें।

उत्तर- मुद्रा कागज या धातु का बना वस्तु है जो हमारे दिनचर्या में आय उपलब्ध कराता है । तथा वस्तुओं और सेवाओं के आदान - प्रदान करने में सुविधा उपलब्ध कराते है।

मुद्रा के कार्य या लाभ निम्न है-

I) विनिमय के माध्यम:- मुद्रा विनिमय के एक माध्यम है । आज के समय में लोग अपनी वस्तु या सेवा बेचकर उससे मुद्रा प्राप्त करते हैं। और मुद्रा से अपनी आवश्यकता की वस्तुएं या सेवाएं खरीदते हैं।

II) मूल्य का मापन:- वस्तुओं का सही तौर पर मूल्यांकन की समस्या मुद्रा के कारण आसान हो गई।

III) विलंबिक भुगतान का मान:- मुद्रा विलंबित भुगतान का सरल माध्यम है। इसके द्वारा ऋण भुगतान में सरलता आ गई है, मुद्रा ने उधार लेने और देने दोनों की कार्य को सरल बना दिया है।

IV) मुद्रा का संचय:- मुद्रा के विशेष गुण होने से इसे भविष्य के लिए संचित कर रखा जा सकता है।

V) क्रय शक्ति का हस्तांतरण:- मुद्रा के माध्यम से क्रय शक्ति को एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को हस्तांतरण किया जा सकता है।

10. साख पत्र क्या है? कुछ प्रमुख साख पत्रों पर प्रकाश डालें-

उत्तर- साख पत्र का मतलब उन साधनों से है, जिनका उपयोग साख मुद्रा के रूप में किया जाता है। साख पत्र के आधार पर ही साख या ऋण का आदान-प्रदान होता है । अतः साख पत्र ठीक मुद्रा की तरह कार्य करते हैं।

ऐसे साथ कई तरह के होते हैं जो कुछ निम्न है-

I) चेक;- चेक एक लिखित आदेश है जो बैंक में रुपया जमा करने वाला अपने बैंक को देता है कि उसमें लिखित रकम व्यक्ति को दे दी जाय ।

II) बैंक ड्राफ्ट:- यह वह पत्र है जो एक बैंक अपनी किसी शाखा या अन्य किसी बैंक को आदेश देता है कि अंकित रकम व्यक्ति को दे दी जाए। बैंक ड्राफ्ट देशी-विदेशी दोनों तरह का होता है।

III) यात्री चेक:- प्रत्येक यात्री चेक पर एक निश्चित रकम छपी रहती है यात्री बैंक की किसी भी शाखा से यात्री चेक प्रस्तुत कर मुद्रा प्राप्त कर सकता है।

IV) प्रतिज्ञा पत्र:- यह भी एक साख पत्र है इस पत्र में ऋणी की मांग पर एक निश्चित अवधि के बाद उसमें अंकित रकम ब्याज सहित देने का वादा करता हैं।

Anshvalikumarclasses